{"_id":"621fb6c8cd96564abf7649b2","slug":"rld-student-assembly-blocked-the-effigy-of-the-central-government-muzaffarnagar-news-mrt57900088","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद छात्र सभा ने जाम लगाया, केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद छात्र सभा ने जाम लगाया, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे छात्रों के वापसी के लिए सरकुलर रोड रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ता से पुतला छीनती
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूक्रेन में फंसे छात्रों और एक छात्र की मौत को लेकर गुस्साए रालोद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने सरकुलर रोड पर जाम लगाया। केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में बुधवार दोपहर सरकुलर रोड जाम कर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों का कहना था कि सरकार यूक्रेन में फसें छात्रों के मामले में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसी वजह से यूक्रेन में छात्रों पर बम बरसाए जा रहे है। सरकार छात्रों पर ध्यान न देकर अपने चुुनाव में व्यस्त है। जाम के दौरान मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को शांत किया। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
इस दौरान छात्र सभा जिला अध्यक्ष सार्थक लाटियान के अलावा नदीम अंसारी, काजी फैज, अरशद राजपूत, समीर, मयंक बालियान, अदनान, देवांश, वसीम, रजनीश, देव मालिक आदि मौजूद रहे।