{"_id":"62c0842e72020b61366d2e9c","slug":"rld-s-youth-panchayat-in-shahpur-today-in-protest-against-agneepath-muzaffarnagar-news-mrt595389880","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में आज शाहपुर में रालोद की युवा पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में आज शाहपुर में रालोद की युवा पंचायत
विज्ञापन
शाहपुर में कल आज रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की आयोजित होने वाली युवा पंचायत की तैयारियों की समी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- दोपहर 12:30 बजे रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह करेंगे सभा को संबोधित
- आसपास के जिलों के रालोद नेताओं ने शाहपुर में डेरा डाला
- अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी का किया जा रहा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की युवा पंचायत रविवार को पैठ मैदान पर होगी। राज्यसभा सदस्य एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह शामिल होंगे। रालोद नेताओं ने पंचायत को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी। आसपास के जिलों के रालोद नेताओं ने दिनभर शाहपुर क्षेत्र में डेरा जमाए रखा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि पंचायत ऐतिहासिक होगी।
रालोद के बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे युवा पंचायत होगी। रालोद अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे। पंचायत में युवाओं के मुद्दों को रखा जाएगा। शनिवार को रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, युवा पंचायत के प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान व सह प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल व पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी सहित रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल का भ्रमण किया। डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि अग्निपथ योजना व व्यापक बेरोजगारी को लेकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है । केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है । जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी , अमीर कासिम एडवोकेट , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी , रालोद नेता शफीक कुरैशी , विशेष बालियान आदि मौजूद रहे ।
केंद्र ने दिया युवाओं को धोखा : उज्जवल
पूर्व मंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि देश में रालोद प्रमुख ही एकमात्र ऐसे नेता है जो अग्निपथ योजना का विरोध करने के साथ युवा पंचायत आयोजित कर युवाओं से संवाद कर रहे हैं । केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को जो धोखा दिया है । युवा उसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगा ।
विज्ञापन
पुलिस ने किए कड़े इंतजाम
कस्बे में कल आज रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की अग्निपथ योजना व बेरोजगारी के विरोध होने वाली युवा पंचायत के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं । थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि कस्बे में होने वाली युवा पंचायत की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा चार थाना प्रभारी, आठ इंस्पेक्टर, 36 सब इंस्पेक्टर, 150 कांस्टेबल के अलावा पीएसी बल व ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहेगी ।