{"_id":"2020f43c573a4aafce98f52c9ae558ef","slug":"rld-s-protest-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर गरजे रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर गरजे रालोद कार्यकर्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप गन्ने का भुगतान करने, पश्चिम में सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने आदि की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन को दिया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया। नेताओं ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान बर्बाद हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानते हुए तत्काल गन्ने का भुगतान कराया जाए। जिन चीनी मिलों ने अभी तक पेराई शुरू नहीं हुई है, उन्हें जल्द चलाया जाए।
रालोद ने रेत खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि प्रशासन ने खनन की आड़ में किसानों का उत्पीड़न किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, तारिक मुस्तफा पूर्व चेयरमैन, पश्चिमी युवा रालोद अध्यक्ष चंदन चौहान, संजय राठी, धर्मेंद्र तोमर, सहदेव सिंह, रामशरण कश्यप, संजय, पंकज चौधरी, ब्रजबंधु सैनी, मनोज राठी, सुक्रमपाल आदि धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाद में राज्यपाल राम नाईक के नाम मांगों को ज्ञापन प्रशासन को दिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत राठी और संचालन नगराध्यक्ष सत्यवीर वर्मा ने किया।