फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's demonstration for sugarcane payment

गन्ना भुगतान के लिए रालोद का प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD's demonstration for sugarcane payment
सरकुलर रोड पर जिला गन्ना अधिकारी का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रालोद ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान रालोद कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। डीसीओ ऑफिस पर गन्ना भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। धरने की सूचना पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी किसानों और रालोद नेताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले की अधिकतम चीनी मिलों ने किसानों का भुगतान कर दिया है, केवल भैसाना चीनी मिल पर ही बकाया है।

जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि जिन चीनी मिलों पर बकाया है, वह तत्काल भुगतान करें। भैसाना चीनी मिल से सरकार अपने स्तर से भुगतान कराए। ऐसा रास्ता निकाले जो किसानों का भुगतान हो जाए। अफसरों ने यथा शीघ्र भुगतान कराने की बात कही। धरने पर एडीएम प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया। संचालन कमल गौतम ने किया। पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, योगराज सिंह, क्षेत्रीय किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष उधम सिंह, नौशाद खान, अजीत राठी, धर्मेंद्र राठी, कृष्णपाल राठी, मास्टर राजपाल सिंह, भूपेंद्र प्रधान, सोमपाल सिंह बालियान, देवेंद्र मलिक, विदित मलिक, सार्थक लटियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed