फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leader's family warns of migration

रालोद नेता के परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
RLD leader's family warns of migration
रालोद नेता के परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव भैंसी में भाई पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत रालोद नेता के परिवार ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी रालोद नेता उस्मान चौधरी के भाई गुलफाम पर तीन दिन पूर्व रात्रि के समय गांव के ही कुछ युवकों ने गांव के बाहर ले जाकर हमला कर दिया था। पीड़ित ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था। एसएसपी अभिषेक यादव की सूचना पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी, तभी से पीड़ित परिवार हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया था। मामले में रविवार को रालोद नेता के परिवार ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के चलते गांव से पलायन की चेतावनी दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष से काफी समय से रंजिश चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अब गांव में उनके जान-माल को खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं, इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed