{"_id":"5ec41d6d8ebc3e904a749b23","slug":"rinku-killed-in-a-dispute-over-pond-land-muzaffarnagar-news-mrt482488029","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तालाब की भूमि को लेकर विवाद में हुई थी रिंकू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तालाब की भूमि को लेकर विवाद में हुई थी रिंकू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव तेजलहेड़ा के शिवकुमार की हत्या का गिरफ्तार आरोपी किशन कुमार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के छपार में सोमवार रात हुई युवक की हत्या दो पक्षों के बीच तालाब की भूमि को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी शिवकुमार उर्फ रिंकू पुत्र इलमसिंह सोमवार रात घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उस पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल किशन कुमार को तेजलहेड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि शिवकुमार के पिता का गांव निवासी नरेश पक्ष से तालाब की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच एसडीएम न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। इसी विवाद में शिवकुमार की हत्या की गई।
विज्ञापन
शिवकुमार के चचेरे भाई अक्षय कुमार ने नरेश व उसके पुत्र शुभम समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशन को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को युवक का शव घर पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।