फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reward of Rs 15 thousand arrested, Rs 45 thousand recovered

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये बरामद

Fri, 20 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 15 thousand arrested, Rs 45 thousand recovered
--------- मेरठ और बिजनौर के लिए खास
विज्ञापन

- मेरठ के लिसाड़ी गेट श्याम नगर निवासी है आरोपी युवक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहनों में सवार यात्रियों का सामान व रुपये चुराने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार का इनाम था। उससे 45 हजार रुपये नगद व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस उसके कई साथियों को पहले जेल भेज चुकी है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने वार्ता में जानकारी दी कि मेरठ के लिसाड़ी गेट श्याम नगर निवासी अतीक को गिरफ्तार किया गया है। अतीक ने अपना गिरोह बनाया है। गिरोह के सदस्य बसों, टेंपो आदि वाहनों में यात्री को घेर कर खड़े हो जाते है और दूसरा साथी चिह्नित किए यात्री के बैग, सूटकेश आदि से कीमती सामान व नगदी चोरी कर लेता है और यह गिरोह बाद में अगले स्टेशन पर उतर कर फरार हो जाता है। इस गिरोह ने बिजनौर के नजीजाबाद निवासी जाहिद के बैग से महावीर चौक पर रोडवेज बस में बैग से 15 अप्रैल को चार लाख रुपये चोरी कर लिए थे। मुकदमा दर्ज कर गिरोह के पांच सदस्यों शहजाद, मुकीद, सोनू, सुभान, शहजाद को कई माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

मास्टर माइंड अतीत फरार चल रहा था। उसे भी महावीर चौक के पुल के पास से गिरफ्तार कर 45 हजार रुपये नगद व चाकू बरामद किया गया। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद में विभिन्न धाराओं के 15 मुकदमे दर्ज है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed