{"_id":"666b748d367d5c39e6065134","slug":"reviewing-the-defeat-workers-said-there-should-be-respect-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-124126-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हार की समीक्षा में कार्यकर्ता बोले, सम्मान होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हार की समीक्षा में कार्यकर्ता बोले, सम्मान होना चाहिए
विज्ञापन
जानसठ । भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव हार को लेकर समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।
बृहस्पतिवार को लोक निरीक्षण भवन पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉॅ. संजीव बालियान को मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधि द्वारा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं करने के कारण उनमें हीन भावना पैदा हो जाती है। जिसके चलते कार्यकर्ता चाहते हुए कार्य भी नहीं कर पाते और पार्टी प्रत्याशी को इसकी कीमत हारकर चुकानी पड़ती है। पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए।
इस दौरान बैठक में एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सुरेंद्र बंसल, जगत सिंह सैनी, रामनिवास प्रजापति, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, चंद्र प्रकाश, सभासद गौरव भटनागर, विशाल सैनी, सुशील कुमार, धर्मेश सैनी, रोहित खत्री, महेश चंद शर्मा, सुनील कश्यप, मोनू, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री आशीष शर्मा व रामनिवास प्रजापति ने किया।