फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Review topper in sprint race

फर्राटा दौड़ में समीक्षा अव्वल

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Review topper in sprint race
लाला पूरण चंद साहनी मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्लो साइकिल रेस ? - फोटो : DEVBAND
देवबंद। लाला पूरण चंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौ में
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शुगर मिल स्थित लाला पूरण चंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत प्रबंध गिरीश कोहली ने हरी झंडी दिखाकर की। इसमें विद्यार्थियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, स्पून रेस, रस्साकशी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीक्षा प्रथम, खुशबू द्वितीय व गोरानी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, अखिलेश द्वितीय व अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सूरज ने प्रथम और रस्साकशी में नालंदा ग्रुप के विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिरीश कोहली व प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शाही ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व समझाया। इसमें संगीता, अलका कोहली, विनय पुंडीर, अशोक पुंडीर, राकेश कुमार, पंकज शर्मा, कुलदीप सिंह, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed