फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Review of law and order

अपराध रोकने को एक्शन प्लान तैयार करें अधिकारी - आराधना शुक्ला

Fri, 22 Sep 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Review of law and order
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। जघन्य अपराध किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। अपराधी हर हाल में सलाखों के पीछे होने चाहिए। गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों को एनएसए में तामील करें।  
विज्ञापन


विकास भवन में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आराधना शुक्ला ने कहा कि  शासन की मंशा कानून का राज स्थापित करना है। अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और जघन्य अपराधों को जड़ से समाप्त किया जाए। अपराधों को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं और एक्शन प्लान बनाया जाए।
विज्ञापन


अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए, एनएसए में कार्यवाही होनी चाहिए। विवेचनात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाए, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसा माहौल बनाएं और सतत प्रयास करें कि लोग स्वयं हेलमेट पहनना शुरू करें। जिले में भू-माफिया नहीं पनपने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए ग्रामवासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामवासियों को जिनके जॉब कार्ड बने हैं, उन्हीं से कार्य कराया जाए।


नहरों में टेल तक पानी पहुंच रहा है, इसके लिए टीम गठित कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।  कहा कि विकास योजनाएं तेजी के साथ चलाई जाएं। इस अवसर पर डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव तिवारी, सीडीओ अंकित अग्रवाल सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed