फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Responsible people selling black ash as potash: Malik

काली राख को पोटाश बनाकर बेच रहे जिम्मेदार लोग : मलिक

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Responsible people selling black ash as potash: Malik
पूर्व सांसद बोले, सारी यूनियन नेक होकर एक हो जाएं तो सुधरेंगे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर राजनीतिक दुकानें बहुत चली है। लोकतंत्र का राज होना चाहिए ना कि रोक दो ठोक दो। मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के बजाए 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करा दी है। काली राख को पोटाश बनाकर जिले के जिम्मेदार लोग अकूत दौलत कमा रहे हैं।
ककराला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन हिंद की किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समाज का सामाजिक पतन हुआ है। पिछले 10 वर्षों में जिले में नौकरी करने वाले आईपीएस अधिकारी, राजनैतिक सहित अन्य लोगों ने जो अकूत दौलत संपत्ति अर्जित की है, उसकी जांच होनी चाहिए। कोई भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी महिलाओं से बदतमीजी ना करें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। किसान सरकार, शासन और प्रशासन के लिए चारा बना हुआ है। दलाली करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करें। सारी यूनियन नेक होकर एक हो जाओ तो आप के हालात सुधरेंगे। हालात बहुत खराब है, संगठन मजबूत करो, बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद ककराला ने कहा कि किसानों से बकाया गन्ना भुगतान होने के बाद ही कर्ज की वसूली हो। मोरना मिल का विस्तारीकरण और किसान आयोग का गठन होना चाहिए। बिजली यूनिट घटाकर मीटर लगाए जाएं। संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरशद सलमानी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर शर्मा सतीश भारद्वाज आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed