फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Responsibility for the defeat is mine, lost the election, not the courage: Balyan

हार की जिम्मेदारी मेरी, चुनाव हारे, हौंसला नहीं : बालियान

Wed, 12 Jun 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for the defeat is mine, lost the election, not the courage: Balyan
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं हारे। हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत से काम किया। चुनाव हार गया हूं, जिन कार्यकर्ताओं को नाराजगी थी, उनकी नाराजगी दूर हो गई होगी। अभी भी 24 घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। पार्टी बूथ अध्यक्ष के कार्य की जिम्मेदारी देगी, वह भी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसे चुनाव लड़ाया मन से लड़ाया, आज तक किसी के चुनाव में खिलाफत नहीं की।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बालियान ने कहा कि भाजपा ने उन्हें वह सब कुछ दिया है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं था। साढ़े आठ साल केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था, लेकिन विजय कश्यप को टिकट मिला, हमने उनके चीफ इलेक्शन एजेंट के रूप में काम किया। पार्टी ने मेहनत को देखते हुए 2014 में टिकट दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 से 2017 तक सपा की सरकार रही और केंद्रीय मंत्री होते हुए कई बार थानों तक में जाना पड़ा। अपने गांव की सड़क बनवाने के लिए उस समय के मंत्री शिवपाल यादव से मिलना पड़ा। भाजपा सरकार 2017 में आई तो पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछ गया। दस साल में मुझसे गलती हुई होगी, लेकिन कोई कार्यकर्ता यह नहीं कह सकता कि मैंने उसका फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की सत्ता के खिलाफ कपिल को लड़ाया : बालियान
बालियान ने कहा कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सत्ता के खिलाफ उप चुनाव लड़ाया और जीते थे। विक्रम सैनी जिस चुनाव में हारे, उसमें हम दिल से साथ रहे। बालियान ने कहा कि राजनीति में प्रत्येक कार्यकर्ता की पद की इच्छा होती है। जिन लोगों की सिफारिश की उन्होंने कहा कि पार्टी ने दिया है और जिन्हें नहीं मिला उन्होंने कहा कि बालियान ने नहीं मिलने दिया। बालियान ने कहा कि मेरे परिवार और रिश्तेदार के पास कोई पद नहीं है। जितनी भी सिफारिश की भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की ही की।
संगीत सोम को बोलने दीजिए : बालियान

डॉ. बालियान ने पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से लगाए गए आरोपों पर नो कमेंट कहा। बालियान बोले कि सोम जो कह रहा है, कहने दो। अपनी तरफ से सोम को लेकर अब मैं कुछ नहीं कहूंंगा।


यह रहे मौजूद
संचालन जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमन रामनाथ सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, देवव्रत त्यागी, प्रमुख अक्षय पुंडीर, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, श्रीमोहन तायल, हरीश अहलावत, अभिषेक चौधरी, सचिन सिंघल, कुशपुरी, सरिता गौड, गीता जैन, जगदीश पांचाल, अचिंत मित्तल, तरुण पाल, बिजेंद्र पाल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed