फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve to complete the unfinished works: Balyan

अधूरे कार्यों को पूरा कराने का लिया संकल्प : बालियान

Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Resolve to complete the unfinished works: Balyan
दिवंगत राज्य मंत्री विजय कश्यप की पुण्य तिथि पर उनके परिजनों को सांत्वना देते केंद्रीय राज्य मं? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा दिवंगत राज्यमंत्री विजय कश्यप से उनकी गहरी आत्मीयता थी। हर सुख-दुख में वह हर बात उनसे साझा करते थे। क्षेत्र में उनके अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे में स्वर्गीय विजय कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वक्ताओं ने उनकी सादगी के संस्मरण सुनाएं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि विजय कश्यप भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा विजय कश्यप का संगठन से जुड़ाव होने के कारण वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे।
विज्ञापन

लोनिवि राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा पिछली सरकार में मंत्री होने के बावजूद उनकी सरलता और सादगी की कोई सानी नहीं थी। हमेशा बड़े भाई की तरह उनके संबंध रहे। उनके परिवार को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि के सह राज्य प्रभारी राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर, सपना कश्यप, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, योगेश बालियान, जगदीश पांचाल, डॉ. विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, मछंदर सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed