फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Republic Day: Patriotism echoed in schools

स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के तराने

Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Patriotism echoed in schools
एमजी वर्ल्ड विजन में गंणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में देश भक्क्ति प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणतंत्र दिवस : स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति के तराने गूंजे। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, देश की बढ़ती ताकत पर नाटिकाओं का मंचन किया। विभिन्न नृत्यों और देशभक्ति गीतों से वातावरण को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत बनाए रखा।
स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में एसके बंसल, आभा बंसल, मैनेजर अमित कुमार, अभिनव सुशील ने ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। द एसडी पब्लिक स्कूल में सपना कुमार और नीलम महाना ने झंडा फहराया। एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन नूपुर गोयल एवं चारू वर्मा ने किया। द दून वैली पब्लिक स्कूल मे गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। एकेडमिक डायरेक्टर रीता गोयल, मोनिका गोयल, संगीता, शुशील ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने ध्वज फहराया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जीसी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में प्रधानाचार्य आजादवीर एवं कोआर्डिनेटर आशीष त्यागी ने ध्वजारोहण किया। स्कूल बैंड की मधुर धुन पर मार्चपास्ट कार्यक्रम हुआ। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता एवं साधुराम गर्ग ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मीता गुप्ता और विनीता गर्ग ने विचार रखे। एसडी ग्लोबल स्कूल में डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने ध्वजारोहण किया। साक्षी चौधरी ने संविधान के बारे में बताया। आजाद हाईस्कूल में प्रबंधक निसार अहमद ने, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत कालोनी में आयुष बोर्ड के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सरिता गौड़, यशपाल पंवार, मधु गर्ग, राजकुमार मलिक, जयकुमार शर्मा मौजूद रहे। डॉ शिवराज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने , जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में राजेश जैन एवं राजकुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या सारिका जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में अमरजीत सिंह सिडाना एवं धनप्रीत सिंह बेदी ने ध्वजारोहण किया। आर्यकन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कुसुमलता ने और न्यू होराइजन स्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वज फहराया। छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed