{"_id":"bd85f4fa44876497142548199f67558e","slug":"report-on-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के मोरना कस्बे में विजयी प्रत्याशी के जुलूस में फायरिंग के दौरान बच्चे के घायल होने के मामले में निर्वाचित प्रधान पति समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
रविवार को ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद मोरना से प्रधान पद पर प्रत्याशी बनी शहजाद की पत्नी गुलशन को विजयी घोषित किया गया था। समर्थक कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे थे और फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान कस्बे की मेन रोड पर घर के बाहर खेल रहे अल्ताफ (13) को गोली लग गई थी। आनन-फानन में उसे प्राइवेट नर्सिंग होम के बाद जिला अस्पताल लाया गया।
सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में विजेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को प्रधान पति शहजाद, एजाज और इरफान के खिलाफ नाजायज रूप से असलहा रखने एवं जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मोरना चौकी इंचार्ज सुबोध वादी बने हैं। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नतीजे के बाद दधेडू कलां में पीएसी तैनात
चरथावल। मतगणना में दधेडू कलां में रोमांचक मुकाबले में एक वोट से शहजाद की पत्नी कौसरजहां विजेता बनी। इस जीत पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पूर्व प्रधान शमुसन्नी का ऐतराज है। मामला अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्क है। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी तैनात की गई है। शहजाद पक्ष सिर्फ एक वोट से हुई जीत का जश्न नहीं मना सके।
दरअसल, दूसरा पक्ष पुनर्मतगणना कराने के लिए डीएम दफ्तर और कार्यालयों पर प्रदर्शन करने में जुटा है। जीत पर गांव में तनातनी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बस स्टैंड तथा संवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात की है। दूसरी तरफ, हर गांव में जीत का जश्न मन रहा है। जीत की खुशी में सोमवार को गांव-गांव में लड्डू खिलाने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि हार के बाद दुश्मनी की आशंका के मद्देनजर चौकी के स्टाफ का सतर्क किया गया है। अति संवेदनशील प्लस गांवों में जीते और हारे प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों पर निगरानी की जा रही है।