{"_id":"5f5139c08ebc3e54742479dc","slug":"report-filed-against-shopkeeper-for-not-wearing-mask-muzaffarnagar-news-mrt499520341","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मास्क न पहनने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने छोटे बाजार के दुकानदार पर मास्क न पहनने तथा कोरोना महामारी एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
नगर पंचायत के ईओ ओमगिरि कर्मचारियों के साथ बुधवार को कस्बे के छोटे बाजार में विशेष अभियान के तहत गए थे। उन्होंने मास्क न पहनने, अतिक्रमण करने व पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाया था। ईओ ने आरोप लगाया था कि कस्बे के छोटे बाजार में सतपाल नामक दुकानदार ने मास्क नहीं पहना हुआ था। जुर्माना करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ईओ के सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।