फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against illegal pump operator

अवैध पंप संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed against illegal pump operator
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव मिमलाना में चल रहे अवैध पेट्रोल पंप के संचालक के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक की ओर से देर रात शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। विभागीय तफ्तीश में दो अन्य लोगों को भी चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ जांच में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव मिमलाना में बुधवार रात शाहबुद्दीनपुर-कल्लरपुर मार्ग पर चल रहे अवैध पेट्रोप पंप पर जिला पूर्ति विभाग व बांट-माप विभाग की टीम ने छापा मारा था। टीम ने मौके पर पंप पर लगी डिस्पेंसिंग मशीन के साथ ही अन्य सामान को भी सीज कर दिया था। उक्त पेट्रोल पंप मिमलाना निवासी सदाकत की जमीन पर चलाया जा रहा था, जिसके संचालक के तौर पर गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी आदिल का नाम सामने आया था। पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आदिल के खिलाफ नामजद तहरीर शहर कोतवाली में देर रात दे दी गई है, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय तफ्तीश में दो ओर लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस जांच के दौरान उन्हें भी आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहां से लाते थे पेट्रोल-डीजल, नहीं हुआ खुलासा
गांव मिमलाना में अवैध पेट्रोल पंप संचालक आखिर कहां से पेट्रोल-डीजल लाकर यहां बेच रहे थे, इसका पता जिला पूर्ति विभाग द्वारा 24 घंटे बाद भी नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में यह भी संभव है कि पंप पर मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा हो। पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप से खरीदकर यहां पेट्रोल-डीजल बेचने की बात कही है, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। मुख्य आरोपी पंप संचालक आदिल की गिरफ्तारी के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed