{"_id":"5f1c776b8ebc3e9ff02e75ab","slug":"remove-illegal-occupation-from-hindon-river-bank-muzaffarnagar-news-mrt4930521155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी किनारे के अवैध कब्जे हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नदी किनारे के अवैध कब्जे हटवाए
विज्ञापन
बुढ़ाना में मेहलजना गांव में हिंडन नदी किनारे निरीक्षण करते व अवैध कब्जा हटवाते एसडीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन नदी के किनारे से अवैध कब्जे हटवाए
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नमामि गंगे की तर्ज पर हिंडन, काली नदी के आसपास विकास करने की योजना पर प्रशासन काम कर रहा है। उपजिलाधिकारी ने आज क्षेत्र के गांव मेहलजना में जाकर हिंडन नदी किनारे किसानों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। उन्होंने किसानों को बताया कि वर्षा में उनकी जमीन के कटाव को रोकने के लिए नदी किनारे पौधे लगवाए जाएंगे। एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए गांव वालों के लिए नदी किनारे रास्ता भी बनवाया जाएगा।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव मेहलजना पहुंचे। खंड विकास अधिकारी सहित अपनी टीम के साथ उन्होंने हिंडन नदी किनारे क्षेत्र की पैमाईश करवाई। उन्होने हिंडन नदी किनारे के किसानों से अवैध कब्जे हटवाए, जिनकी किनारे पर जमीन है। ऐसे किसानों से नदी किनारे थोड़ी जमीन छोड़ने की बात की गई। उन्होंने किसानों को बताया कि नदी के दोनो किनारों पर बारिश के पानी से होने वाले अवैध कटान को रोकने के लिए पौधे लगवाए जाएंगे। साथ-साथ नदी किनारे एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गांव वालों के लिए रास्ते का निर्माण भी करवाया जाएगा। सरकार की योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किनारों पर पार्क आदि की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। हिंडन/ काली नदी के पानी को शुद्ध करने की सरकार की योजना है। सभी गांव वालों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर भी सरकार कार्य कर रही है। दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को रेड मार्क किया जा रहा है।