फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Removal work going on to increase the expansion

Muzaffarnagar News: चौड़ीकरण के लिए भवनों को हटाने का कार्य जारी

Sun, 11 Jun 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Removal work going on to increase the expansion
रकाजी-लक्सर हाईवे
विज्ञापन

रालोद विधायक ने की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत
चेयरमैन जहीर फारूखी ने निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को हटाने का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने दुकानों और मकानों को ध्वस्त करा दिया। रालोद विधायक अनिल कुमार और नगर चेयरमैन जहीर फारूखी ने अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण की जद में आने वाले भवनों को ही तोड़ने की बात कही।
पुरकाजी-लक्सर हाईवे (एनएच 334) पर पुरकाजी खादर तिराहे से उत्तर प्रदेश की सीमा गांव बढ़ीवाला तक 15 किमी तक चौड़ीकरण होना है। लोक निर्माण विभाग की टीम निर्माण की जद में आने वाले भवनों को हटाने का कार्य कर रही है। रविवार को भी टीम ने निर्माण ध्वस्त किया। रालोद विधायक अनिल कुमार ने पूर्व चेयरमैन बशारत खां के आवास पर आयोजित बैठक में एनएएच के अधिकारियों से भवन स्वामियों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन जहीर फारूखी ने नगर पंचायत कार्यालय में टीम से वार्ता में बताया कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण में कहीं पर 18 मीटर तो कहीं पर 16 मीटर और कहीं पर 14 मीटर जगह ली जा रही है। इसे लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। अलग-अलग तरीके से जमीन लेने का क्या कारण है। इस दौरान नायब तहसीलदार राजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राम सेवक, तारकेश्वर सिंह, अवर अभियंता रुचि भारती, पूनम रानी, सुरेंद्र कश्यप, भूपेंद्र कुमार त्यागी, गिरीश ध्यानी, जेडआर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed