{"_id":"61a12be9eb0035345f30bff3","slug":"remembering-baba-saheb-on-constitution-day-muzaffarnagar-news-mrt5664955160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद किया
विज्ञापन
संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद किया
मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस पर राजनीतिक दलों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद किया। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, सेक्टर अध्यक्ष नितिन शर्मा ने समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्य सेक्टर प्रभारी सत्य प्रकाश ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दो वर्ष 11 माह 18 दिन के अंदर दिन-रात एक कर संविधान की रचना की। 26 नवंबर 1949 को भारत के महामहिम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को संविधान समर्पित किया। जीसी बौद्ध, प्रेमचंद गौतम, सौरभ गौतम, रविंद्र गौतम, विपिन खटीक, रवीन वर्मा, राजू वर्मा, ऋषि पाल गौतम, राकेश सिंह, कलीराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव राव आंबेडकर का मानना था कि आजादी का मतलब सिर्फ अधिकार पाना भर नहीं है, हमारे संविधान सरकार और नागरिकों के साथ ही उनके कर्तव्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए शपथ ली कि हम सब भारत के संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखेंगे।
मुख्य रूप से जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, शरद शर्मा, जिला मंत्री सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रोशनलाल छत्रालिया, मनुप्रिय मजदूर, रविंद्र बेनीवाल, कुलदीप बांगडी आदि उपस्थित रहे।