{"_id":"6089a5078ebc3ec369764f28","slug":"remembered-somdatta-maharaj-on-his-death-anniversary-khatauli-news-mrt536384157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मलीन सोमदत्त महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मलीन सोमदत्त महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर नमन किया
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर सोमदत्त महाराज को नमन किया
मुजफ्फरनगर, मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के श्रीराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर नगरी के साधु-संतों व भक्तों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें शत-शत नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में स्वामी सूर्यप्रकाश महाराज ने कहा कि हमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। सभा में स्वामी गीतानंद महाराज ने कहा कि स्वामी सोमदत्त जी महाराज उच्च कोटि के संत थे। जिन्होंने अपना जीवन लोगों को ज्ञान देने में लगा दिया। ऐसे महापुरुष को हमें शत-शत नमन करना चाहिए। सभा की अध्यक्षता करते हुए हनुमद्धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त जी महाराज गौसेवक थे। उन्होंने जीवन भर गायों की सेवा की। सभा को दंडी स्वामी पुरुषोत्तम पुरी महाराज, रामास्वामी, राजेंद्र दास महाराज, आचार्य हरिशंकर, ट्रस्ट के मंत्री कंवर सेन गोयल, पूर्व सभापति विनोद शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भक्तों एवं संतों ने स्वामी जी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र आत्रेय, हिमांशु शर्मा, यशवीर सिंह, कपिल शर्मा, हरिओम आदि मौजूद रहे।