{"_id":"69cd7d6fec1d2ef9f402dee2","slug":"relief-to-farmers-crop-loan-rate-reduced-from-7-to-3-percent-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-168346-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसानों को राहत, सात से घटकर तीन फीसदी हुआ फसली ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसानों को राहत, सात से घटकर तीन फीसदी हुआ फसली ऋण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब बैंक के सदस्य किसानों को फसली ऋण मात्र तीन फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे मुजफ्फरनगर और शामली के सवा लाख किसान लाभान्वित होंगे।
कोर्ट रोड स्थित शाखा पर बैंक के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने बताया कि यह सुविधा उन समिति सदस्य किसानों को मिलेगी जो समय पर ऋण चुकाते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार बताया कि किसान अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इसकी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। किसानों से समय पर ऋण की अदायगी करने का भी आग्रह किया।
ब्याज अनुदान का लाभ उन्हें तत्काल दिया जाएगा। बैंक के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल और निदेशक राजू अहलावत, अनार सिंह, दिनेश गोयल, आशीष चौधरी उपस्थित थे।
ऋण वितरण और वसूली
अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने बताया कि इस वर्ष मुजफ्फरनगर और शामली जिलों के लगभग 1.12 लाख सदस्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से 1080 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया। 30 जून 2025 को बैंक की वसूली लगभग 97 फीसदी थी।
विज्ञापन
-- --
दोनों जिलों में कुल 115 समितियां
मुजफ्फरनगर में सहकारी समिति 78, शामली 37 समिति है। इन समितियों से करीब सवा लाख किसान जुड़े हुए हैं।
-- --
ऋण चुकाने वालों को मिलेगी सब्सिड़ी
पिछले महीन वित्तीय वर्ष के खत्म होते-होते सात फीसदी के हिसाब से ऋण चुकाने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। तय किया गया है कि ऐसे किसानों के खातों में चार प्रतिशत की सब्सिड़ी भेजी जाएगी। इससे किसानों को लाभ होगा।