फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relief from opening of spare parts and service center

स्पेयर पार्ट्स और सर्विस सेंटर खुलने से मिली राहत

Fri, 17 Apr 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Relief from opening of spare parts and service center
कोर्ट रोड पर बीज एवं कृषि संबधी उपकरण की खरीददारी करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्पेयर पार्ट्स और सर्विस सेंटर खुलने से मिली राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को स्पेयर पार्ट्स, कृषि यंत्र, बीज एवं खाद की दुकानों के साथ ही सर्विस सेंटर भी खुल गए। शाम चार बजे तक इन दुकानों के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने भी प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया।
अब तक कृषि संबंधी यंत्रों, मशीनों के पार्ट्स एवं खाद-बीज आदि की दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक ही खुल रहीं थी। तीन घंटे में किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में दिक्कतें आ रही थी। इस समय गेहूं की कटाई, गन्ना बुवाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में मशीनों की रिपेयरिंग और ट्रैक्टर आदि वाहनों के सर्विस सेंटरों का खुलना जरूरी था। शुक्रवार को प्रशासन ने इन दुकानों को सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलवाया। इससे जिले वासियों को काफी राहत मिली। किसानों ने जरूरत के हिसाब से उर्वरक एवं कीटनाशक आदि खरीदे। स्पेयर पार्ट्स विक्रेता पंकज चौधरी ने बताया कि दिन भर दुकानें खोलने की अनुमति से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

---
चिकन सेंटर पर बैकफुट पर आया प्रशासन
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने शुक्रवार से रेस्टोरेंट, चिकन सेंटर और मछली की दुकानें खोलने की अनुमति जारी कर दी थी। शर्त यह रखी थी कि इन चीजों की होम डिलीवरी की जाएगी। दुकानदार अपनी दुकानों पर भीड़ नहीं लगने देंगे। प्रशासन ने रात में एक संशोधित आदेश भी जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अंडा, चिकन एवं मछली आदि की सप्लाई भी आवश्यक वस्तुओं में शामिल की गई है। इसके बावजूद शुक्रवार को जिले में कोई रेस्टोरेंट या चिकन सेंटर नहीं खुला। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रशासन दुकानदारों की सूची तैयार कर रहा है। उनके पास स्वच्छता मानकों की पड़ताल की जाएगी। होम डिलीवरी करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। फिलहाल रेस्टोरेंट, चिकन सेंटर खोलने के आदेश स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed