फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Registration of 98 school buses found unfit cancelled.

Muzaffarnagar News: अनफिट मिली 98 स्कूल बसों के पंजीयन निरस्त

Sat, 13 Jul 2024 03:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Registration of 98 school buses found unfit cancelled.
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बसों के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक 98 स्कूल बसों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि सभी स्कूलों की बसों को लगातार चेक कर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कुल 713 स्कूल वाहन हैं, इनमें 142 वाहनों की फिटनेस एक्सपायर पाई गई है। जिन्हें नोटिस भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बावजूद भी वाहनों की फिटनेस नहीं करवाने पर 98 वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान मानक के विपरीत संचालित पाए गए 13 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 84 स्कूलों के 142 वाहन अनफिट पाए गए हैं, इनमें से 98 के पंजीयन निरस्त किए गए है। उन्होंने बताया कि डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास व बीएसए संदीप चौहान को भी पत्र के माध्यम से बताया गया है कि वे भी सभी स्कूलों को अनफिट वाहनों की फिटनेस करवाने के लिए निर्देशित करें। साथ ही उन विद्यालयों पर भी अपनी ओर से विभागीय कार्रवाई करें, जो अनफिट होने के बावजूद भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed