फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reena Aggarwal was elected president and Rinku S Goyal Secretary

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रीना अग्रवाल अध्यक्ष और रिंकू एस गोयल सचिव चुनी गई

Fri, 05 Apr 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reena Aggarwal was elected president and Rinku S Goyal Secretary
- मतदान के बाद लेडीज क्लब बोर्ड की पांच सदस्य चुनी गई
विज्ञापन

- रिंकू एस गोयल को सबसे अधिक 155 मत मिले
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी की महिलाओं की प्रसिद्ध संस्था लेडीज क्लब के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। रीना अग्रवाल को अध्यक्ष, रिंकू एस गोयल को सचिव चुना गया। सर्वाधिक मत रिंकू एस गोयल को मिले। लेडीज क्लब में चुनाव अधिकारी जिला कोषाधिकारी श्रुति गुप्ता की देखरेख में चुनाव हुआ।
नई मंडी स्थित लेडीज क्लब में चुनाव को लेकर महिला पुलिस तैनात रही। मतदान में कुल 221 महिला मतदाताओं ने भाग लिया। सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक मतदान हुआ। चार बजे मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। चुनाव में 10 प्रत्याशी थीं। इसमें सर्वोच्च मत पाने वाली पांच महिलाओं को लेडीज क्लब के बोर्ड सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक वोट रिंकू एस गोयल को मिले। 155 पाकर वह पहले स्थान पर रही। रीना अग्रवाल को 138 मत मिले, मंजरी सिंघल को 132, मोनिका गोयल को 131 और रेनू अग्रवाल को 105 मत मिले। बोर्ड मेंबर चुने जाने के बाद इन्होंने पदाधिकारियों का चुनाव किया। इसमें रीना अग्रवाल अध्यक्ष, रिंकू एस गोयल सचिव, मोनिका गोयल कोषाध्यक्ष, मंजरी सिंघल, रेनू अग्रवाल सदस्य बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed