{"_id":"64ce3cef4f5127ca00065325","slug":"redress-complaints-on-priority-divisional-commissioner-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-4995-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें : मंडलायुक्त
विज्ञापन
36 शिकायती पत्र आए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील के सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने जनता की समस्याएं सुनीं। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
समाधान दिवस में कुल 36 शिकायती पत्र आए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, तहसीलदार संजय कुमार, सीओ जानसठ शकील अहमद, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
17 शिकायतों में एक भी निस्तारित नहीं
खतौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 17 शिकायतों में एक का भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। एसपी यातायात कुलदीप सिंह, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर, तहसीलदार आरती यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ एके सिंह, बीडीओ प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।