फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recovery will also be made from former peon of SP City

Muzaffarnagar News: एसपी सिटी के पूर्व पेशकार से भी होगी वसूली

Mon, 09 Sep 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Recovery will also be made from former peon of SP City
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मालखाने से कारतूस व अन्य संपत्ति कम होने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में पूर्व समय में एसपी सिटी के पेशकार के पद पर तैनात रहे सतपाल सिंह भी फंस गए है। कम संपत्ति का मूल्य मुकदमे में नामजद कराए गए पांचों आरोपियों से वसूलने की प्रक्रिया शुरू की है। आरोपियों में तीन सेवानिवृत्त कर्मचारी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मालखाने से कारतूस व अन्य सरकारी संपत्ति कम हो गई थी। यह माल वर्ष 1981 से कम चला आ रहा है। अगस्त माह में शहर कोतवाली के मालखाने का चार्ज आदान प्रदान करने के समय माल कम होने का पता चला। एसएसपी के आदेश पर एसपी यातायात की अध्यक्षता वाली टीम ने जांच पड़ताल की थी। इसके बाद सेवानिवृत्त बलजोर, सतपाल सिंह, सुरेश गिरी व वर्तमान में डयूटी पर तैनात एसआई वीर सिंह, डिग्री प्रसाद के खिलाफ संपत्ति कम होने का मुकदमा दर्ज कराया था। एक अन्य हेड मोहर्रिर वेद प्रकाश पर भी कारतूस व अन्य संपत्ति का आरोप रहा। उसके समय में कम हुए माल को बट्टे खाते में डाला गया है। जबकि अन्य पांचों आरोपियों से माल की रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed