फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Record production of ethanol in the district

Muzaffarnagar News: इथेनॉल का जिले में रिकार्ड उत्पादन

Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Record production of ethanol in the district
04 चीनी मिलों ने 526 लाख क्विंटल बी हैवी शीरा बनाया
विज्ञापन

इस शीरे से 33 से 35 प्रतिशत तक इथेनॉल तैयार हो रहा
बाजार में 56 से 60 रुपये लीटर तक बिक रहा इथेनॉल

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की चार चीनी मिलों ने इथेनाल के लिए इस वर्ष रिकार्ड 526 लाख 62 हजार क्विंटल बी हैवी शीरा बनाया है। एक क्विंटल गन्ने से साढ़े छह प्रतिशत शीरा इन मिलों को मिला है। इस शीरे से 33 से 35 प्रतिशत तक इथेनॉल तैयार हो रहा है, जो बाजार में 56 से 60 रुपये लीटर तक बिक रहा है।
पेट्रोल में इथेनॉल का प्रयोग करने के निर्णय के बाद जिले की चार चीनी मिल बी हैवी शीरा बना रही है। खतौली, खाईखेडी, मंसूरपुर और भैसाना चीनी मिल ने इस सत्र में रिकार्ड 526.62 लाख क्विंटल बी हैवी शीरे का उत्पादन किया है। चीनी मिल एक क्विंटल गन्ने से साढ़े छह प्रतिशत बी हैवी और साढ़े चार प्रतिशत सी हैवी शीरा प्राप्त कर रही है। बी हैवी शीरे से 33 से 35 प्रतिशत तक इथेनॉल तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिलों का इथेनॉल 56 से 60 रुपये लीटर पेंट्रोलियम कंपनियों को जा रहा है। चीनी मिलों ने इस बार इथेनॉल के माध्यम से भी बड़ी आमदनी की है। अगले सत्र में सभी आठ चीनी मिलों में बी हैवी शीरा बनाने की तैयारी है। डीसीओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि सरकार की मांग के अनुरूप चीनी मिले इथेनॉल की मात्रा लगातार बढा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल बी हैवी शीरा
खतौली 242.78
भैसाना 62.02
मंसूरपुर 145.72
खाईखेड़ी 76.10
कुल योग 526.62
(नोट : मात्रा लाख क्विंटल में)


चीनी की रिकवरी 1.32 प्रतिशत घटी
जिले में आठ चीनी मिले हैं, इनमें केवल चार चीनी मिल खतौली, मंसूरपुर, खाईखेड़ी और भैसाना ही इथेनॉल के लिए बी हैवी शीरा बना रही हैं। चीनी मिल खतौली के प्रबंध तंत्र का कहना है कि उनकी चीनी की रिकवरी 1.42 प्रतिशत घटी है, जो इस बार केवल 9.86 प्रतिशत रह गई है। मंसूरपुर चीनी मिल प्रबंध तंत्र का कहना है कि उनकी रिकवरी 1.30 प्रतिशत घटी है। उनके यहां चीनी की रिकवरी 9.42 प्रतिशत रही है। खाईखेड़ी की रिकवरी 10.46 प्रतिशत और भैसाना की 10.13 प्रतिशत रही है। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि जिले की चीनी मिलों में इस बार बी हैवी शीरे के उत्पादन से 1.32 प्रतिशत की रिकवरी कम हुई है। जिले में चीनी की कुल रिकवरी 10.24 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed