फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Real happiness of life is in renunciation

जीवन का वास्तिविक सुख त्याग में है- सुशील जैन

Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Real happiness of life is in renunciation
खतौली। नगर के नौ जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व को मनाने के लिए भक्ति भावना के साथ उत्तम त्याग धर्म के लिए पूजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिनेंद्र भगवान का अभिषेक मंत्रोच्चार के साथ करते हैं। पर्यूषण पर्व के दौरान श्रद्धालु धर्म ज्ञान गंगा में स्नान कर असीम पुण्यार्जन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तम त्याग धर्म की पूजा अर्चना के विशेष अवसर पर सकल जैन समाज खतौली के अध्यक्ष सुशील जैन मंडी वालों ने ऑनलाइन उद्बोधन में बताया कि भारतीय संस्कृति में त्याग का बड़ा महत्व है। त्याग के माध्यम से हम इच्छाओं पर नियंत्रण करते हैं। जीवन का वास्तविक सुख त्याग में है। त्याग धर्म में परहित की भावना निहित है। मनुष्य को राग द्वेष का त्याग करना है। परोपकार को संतों ने प्रमुख धर्म कहा है। मानव जीवन त्याग से ही ऊंचाई प्राप्त करता है। अरुण जैन के संयोजन में विभिन्न संस्कृति व प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए धार्मिक पाठ निवास पर आयोजित हो रहे हैं। इस अवसर पर अजय, अंकित, पुनीत, राजीव, अरविंद, दिनेश, सुखानंद, त्रिभुवन, मनोज, मुनेश, मनोज, राजेंद्र, उज्जवल, योगेंद्र, रामकुमार, श्रेयांस, अरुण, सुनील, निर्मल, दर्शिता, मृदुला, करुणा, डा. ज्योति, सुनीता, अंजना, उर्मिला, रीमा, प्रीति, सुनीला, रीतू आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed