फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rathyatra ka swagat

रथयात्रा का स्वागत

Sun, 11 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rathyatra ka swagat
जानसठ में रथयात्रा का स्वागत करते सिख समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब से शुरू हुई रथयात्रा का नगर में पहुंचने पर नगर कीर्तन और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब से शुरू हुई रथयात्रा का नगर के कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर नगर के कीर्तन मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सिख समाज की महिलाओं व पुरुषों ने गुरु गोविंद साहब की गुरु ग्रंथ व शस्त्रों के दर्शन किए। सरदार बलवेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी यह रथयात्रा पटना साहिब से शुरू होकर पूरे देश में निकाली जा रही है। यह यात्रा अमृतसर से होते हुए हुजूर साहिब जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन


शोभायात्रा में प्रसाद वितरण किया गया। स्वागत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, सरदार जंग, महेंद्र सिंह, सोनू धमिजा, मनदीप छाबड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह, हवेला सिंह, दर्शन, अमरीक, हरदीप, इंद्रसिंह, आशु, संटी, लवप्रीत सिंह, हरबंस, राजकुमार प्रधान, बिट्टू सैनी, हरिप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed