{"_id":"58e148884f1c1b4a3e5b4974","slug":"rath-yatra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, जैन मिलन विहार में भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल रहे। मुनि शिवभूषण जी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में सुबह साढे़ छह बजे से प्रक्षाल पूजन कार्यक्रम हुआ। ध्वजारोहण डॉ यशपाल जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन प्रबोध जैन, मुकेश जैन, अक्षत जैन ने किया।
मुनि शिवभूषण जी महाराज ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा की बात करता है, स्वच्छता और नियम की बात करता है, समाज में त्याग पर जोर देता है। पाद प्रक्षालन सुरेंद्र जैन, शास्त्र भेंट नरेंद्र जैन, महा आरती डॉ संतोष जैन ने की। रथ की बोलियां कूपन से निकाली गई। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जैन समाज के संदेश दिए गए। रथयात्रा में बैंडबाजों के साथ झांकियां भी शामिल रहीं। कार्यक्रम में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे। संजय जैन, रमेशचंद जैन, नरेश जैन, मदन जैन का सहयोग रहा।