{"_id":"624200241ac4146a16631be5","slug":"rashtriya-lok-dal-protested-in-collectorate-muzaffarnagar-news-mrt582238849","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोकदल ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोकदल ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल ने जिले में राशन वितरण में हुई धांधली की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग रखी। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
रालोद कार्यालय पर एकत्र होने के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिले में पूर्ति विभाग में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम सीबी सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि गरीबों के लिए आया राशन अफसरों के पेट में नहीं जाना चाहिए। राशन वितरण की निष्पक्ष जांच करने की आवश्यकता है। गांवों में बात करने पर पता चला है कि फरवरी और मार्च में उनके यहां नमक, रिफाइंड और चना नहीं बंटा है। राशन डीलर तक माल नहीं पहुंचा है। इस घोटाले में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला पंचायत सदस्य इरशाद चौधरी, विकास कादियान, पंकज राठी, सत्यवीर वर्मा, राजपाल मौजूद रहे।