फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rani Laxmibai House won the girls' kabaddi competition

बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने जीती

Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai House won the girls' kabaddi competition
देवबंद के एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल बचीटी में खो खो खेल में प्रदर्शन करती छात्राए - फोटो : DEVBAND
देवबंद। एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल, बचीटी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान खो-खो, कबड्डी व दौड़ समेत अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम मैच रानी लक्ष्मीबाई ज्योतिबा फूले हाउस की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने ज्योतिबा फूले हाउस को 9-6 अंक से हराया। जबकि बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में मदर टरेसा हाउस ने महादेवी वर्मा हाउस को 7-4 अंक से हराया। इसी तरह बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद चंद्रशेखर हाउस ने भगत सिंह हाउस को 15-2 अंक से हराया। मौलाना अबुल कलाम आजाद और अब्दुल हमीद हाउस के बीच खो-खो का मुकाबला हुआ। इसमें अब्दुल हमीद हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन प्रशांत त्यागी ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य मीनू त्यागी सहित शुभम त्यागी, मुकेश कुमार, अंकित कुमार, अनूप कुमार, साक्षी त्यागी, मनीषा बर्मन, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed