फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramaraj in mourning

मां-बेटे की मौत से रामराज में शोक  

Tue, 28 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ramaraj in mourning
रामराज में बंद पड़ा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हुए सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर स्वामी की पत्नी और बेटे की मौत की खबर पाकर रामराज कसबे में शोक व्याप्त हो गया। शोक में कसबे के तमाम बाजार बंद रहे। दुखद खबर पाकर परिजनों, रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों और परिचितों ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


रामराज  निवासी मेडिकल स्टोर मालिक पंकज अपनी पत्नी अन्नु, बेटी खुशी (14), बेटे  मयंक (12) तथा भांजे के साथ मंसूरी गया था। सोमवार सुबह परिवार कार बिजनौर होकर रामराज आ रहा था।  
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे बिजनौर के गांव सुवाहेडी के पास ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी।  हादसे में कार चालक पंकज,  बेटी खुशी तथा भांजा घायल हो गये, जबकि पंकज की  पत्नी  अन्नु और  बेटे मयंक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर  रामराज में शोक छा गया। काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलो को उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी के बेटे और पत्नी की मौत पर शोक में रामराज के तमाम  बाजार बंद हो गए। देर शाम शोक सभा आयोजित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति  सहानुभूति प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की  गयी। इस हादसे से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed