{"_id":"5fe239c88ebc3e3f7d1e1f35","slug":"ramanujan-s-birth-anniversary-in-mathematician-at-sd-public-school-muzaffarnagar-news-mrt5169093185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान गणितज्ञों के जीवन के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान गणितज्ञों के जीवन के बारे में बताया
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में गणित सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा-छात्राओं तथा गणित के अध्यापक-अध्यापिकाओ ने प्रस्तुति दी।
मंगलवार को समापन समारोह का शुभारंभ डीएवी पीजी की प्राचार्या शशि शर्मा ने किया। शीना क्वात्रा ने गणिताचार्य श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला। संगीता वर्मा के नेतृत्व में छात्रा-छात्राओं ने विभिन्न गणितज्ञों से रूबरू कराया। गणित के विभागाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत गणित का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में कैसे करें, इसकी जानकारी दी।
छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने पाइथागोरस थोरम व बोडमास के विषय में बताया। गणित सप्ताह के दौरान छात्रा-छात्राओं ने खेल-खेल में सुंदर कलाकृतियां बनाई, जिनका प्रदर्शन कार्यक्रम में तीन चरणों में किया गया। छात्राओं यतिका व रिद्धि द्वारा सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। गणित अध्यापक तरुण कुमार, विशाल व शंशाक संगल ने लघु नाटिका का मंचन किया। हास्यप्रद लघु नाटिका संगीता वर्मा, दीप्तिी सिंह, वंदिता व दीक्षा अरोरा ने प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने सभी को प्रोत्साहित किया। मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल ने आभार जताया। संचालन दीपिका शर्मा ने किया।