फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ram Janmabhoomi worship in Ayodhya, glee in the district

अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन, जिले में उल्लास

Thu, 06 Aug 2020 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi worship in Ayodhya, glee in the district
राममंदिर भूमि पूजन पर शिव मूर्ति पर दीयें जलाते हिन्दू सघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन, जिले में उल्लास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास होने से आम जनमानस उत्साहित और भाव विभोर है। शाम के समय सभी मंदिर बिजली की रोशनी और दीपों से जगमगा उठे। खुशी में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। मंदिरों में शाम के समय आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जयश्रीराम के जयघोष से शहर गुंजायमान हो गया। खुशी में जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।
भगवान राम का मंदिर बनने की खुशी आम आदमी के चेहरों पर साफ झलकती दिखाई दी। भगवान राम के प्रति आस्था का पता इसी बात से लगता है कि शाम को शहर के सभी मंदिर जगमगाते दिखाई दिए। लोगों ने अपने घरों के बाहर दीये जला और पटाखे छोड़कर दीपोत्सव का अहसास करा दिया। शिवचौक पर विशेष आरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए। आरती के दौरान फूलों की वर्षा हुई और आरती के बाद पूरा शिवचौक जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। हिंदू संघर्ष समिति ने शिव चौक पर भव्य दीपोत्सव कर खुशी मनाई। समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार, मनीष चौधरी, प्रमोद मलिक देशराज चौहान, मनोज पाटिल, ऋषभ जैन हरीश पालीवाल, संजय धीमान, पंडित बृज बिहारी अत्री, बागेश अग्रवाल, संजय वाल्मीकि आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सदर बाजार में बालाजी चौक पर भव्य आरती हुई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल आरती में शामिल हुए। यहां एक साथ सैकड़ों दीये जलाए गए। अरविंद गुप्ता, शिवचरण लाल गर्ग, डॉ अनिल गुप्ता, अवनीत कुमार, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ अशोक अरोरा, अजय भार्गव, खैराती लाल, नवनीत कुच्छल, रोहताश कर्णवाल, सुभाषचंद गोयल, सुरेश गुप्ता, सचिन जैन, बशेश्वरदयाल, मुकेश गुप्ता का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने भगवान श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के महान उपलक्ष्य में नई मंडी के जय मां शक्ति मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। सुंदर रंगोली बनाई गई और पंडित अवध राज ने विधि अनुसार पूजा कराई। यहां लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करके अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए हर्षोउल्लास के साथ दिवाली मनाई। मंडल प्रभारी सुभाष गौड़, जिला संयोजक ब्रिज मोहन शर्मा, महानगर प्रभारी तरुण त्यागी, जिला महामंत्री धीरेंद्र धीमान, अंकित जोशी, डॉ मुकेश त्यागी, संजय गर्ग समेत अनेक कार्यकर्ता मुख्य रूप सें उपस्थित रहें। कालू राम मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान राम की आरती की गई। पुजारी मनोज शर्मा, पुरषोत्तम, सीमा शर्मा गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, तुषार गोस्वामी, अमित गर्ग, सुनील शर्मा, शशांक शर्मा, प्रीति गर्ग हर्ष गर्ग. वंशिका गर्ग उपस्थित रहे।
गणपति धाम स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यहां राज्यमंत्री कपिलदेव, गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक कंसल, भीमसेन कंसल आदि मौजूद रहे। गांधी कालोनी में गांधी वाटिका में वट वृक्ष के नीचे 101 दीप जलाए गए। कार्यक्रम में सोमनाथ भाटिया, विष्णु अनेजा, राकेश ढींगरा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर दीप प्रज्वलित किए गए और जयश्रीराम का जयघोष किया गया। विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक बाटला, सचिन सिंघल, संजय अग्रवाल, सुनील ग्रोवर अतिथि रहे। योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र मित्तल, सचिन कपूर, साक्षी वर्मा, नीलम चौधरी आदि रहे।

अखिल भारती हिंदू एकता दल ने नई मंडी में एक साथ सैकड़ों दीपक जलाकर खुशी मनाई। भगवान राम का जयघोष कर प्रसाद वितरित किया। राहुल जैन, आशीष शर्मा, अंशुल सिंघल, सचिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि प्रताप आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने नवाब गंज में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया। बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। संजय अरोरा, प्रवीण जैन, अशोक त्यागी, संजीव मलिक, अनिरुद्ध वर्मा, शिवपाल सिंह, अमरीश शर्मा, संजय गोस्वामी, निरूपमा गोयल मौजूद रहे।

श्याम खाटू मंदिर में 1100 दीयें जलाते मंत्री कपिल देव एवं कमेटी पदाधिकारी।

श्याम खाटू मंदिर में 1100 दीयें जलाते मंत्री कपिल देव एवं कमेटी पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शिव मूर्ति की निगरानी करता ड्रोन।

शिव मूर्ति की निगरानी करता ड्रोन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

राम भूमि मंदिर पूजन की खुशी में झंडा लेकर जाता सवार।

राम भूमि मंदिर पूजन की खुशी में झंडा लेकर जाता सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed