{"_id":"648806576a98a6bbc209ea4e","slug":"rakesh-tikait-statement-of-former-ceo-jack-dorsey-says-kisan-movement-gets-less-reach-on-facebook-twitter-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राकेश टिकैत ने जैक डोर्सी के बयान का किया समर्थन, बोले- 'किसान आंदोलन' को फेसबुक-ट्वीटर पर कम रीच मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राकेश टिकैत ने जैक डोर्सी के बयान का किया समर्थन, बोले- 'किसान आंदोलन' को फेसबुक-ट्वीटर पर कम रीच मिली
Tue, 13 Jun 2023 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:33 AM IST
सार
Rakesh Tikait statement on Twitter's former CEO Jack Dorsey: ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने समर्थन देते हुए कहा है कि ट्वीटर के पूर्व मालिक सही कह रहे हैं।
विज्ञापन
जैक डोर्सी, राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान आंदोलन को लेकर Twitter के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयान का समर्थन करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह ठीक कह रहे हैं, हमने भी यह महसूस किया है। स्थानीय स्तर पर इसे रोकने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया। अब Twitter के पूर्व मालिक ने स्पष्ट कहा भी है।
विज्ञापन
किसान नेता व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उस समय भी हमें जानकारी थी कि किसान आंदोलन की जितनी पहुंच फेसबुक और ट्वीटर पर आनी चाहिए वह नहीं आ रही थी। ये (सरकार) स्थानीय स्तर पर इसे रोकने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: उत्तराखंड पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी केंद्र पाल सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका(ट्वीटर) जो मालिक था उसने अब स्पष्ट कहा है। कहा कि जो इस तरह के एप चलाते हैं, जो इस तरह की कंपनियां हैं, वे इस तरह के दबाव में नहीं आतीं लेकिन जो उसने (जैक डोर्सी) कहा ठीक कहा भारत सरकार ने ये प्रयास किए होंगे। कई बार ये खबरें आई कि उनको नुकसान कर देंगे जो बात नहीं मानेंगे। जैक डोर्सी ने इसे लेकर ठीक कहा है।
बता दें कि जैक डोर्सी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी कंपनी के पास भारत से कई बार प्रार्थना पत्र आए जिसमें किसान आंदोलनों की कवरेज करने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक करने की बात कही गई थी। इसी तरह सरकार विरोधी अकाउंट्स को भी ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट आई थीं। उन्होंने इस इंटरव्यू को एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें कि राकेश टिकैत इन दिनों कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।