फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said that the government wants to ruin the farmers by hatching a conspiracy

BKU: राकेश टिकैत बोले- षड्यंत्र रचकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है सरकार, पढ़ें पूरा भाषण

Tue, 27 Sep 2022 09:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 09:49 PM IST
सार

राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार षड्यंत्र रचकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। पढ़िए उनका पूरा भाषण।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that the government wants to ruin the farmers by hatching a conspiracy
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार षड्यंत्र रच कर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। भाकियू कार्यकर्ता भी आरएसएस की तरह गांव-गांव में शाखा लगाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। देश का किसान बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन


मंगलवार को गांव गोयला में महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी हैं। सरकार संगठन को तोड़ने का काम कर रही है। सरकार के इस षड्यंत्र को किसान समझ चुके हैं। संगठन पहले से भी अधिक मजबूत हो रहा है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन नलकूपों पर विद्युत भार बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए बुधवार को वह किसानों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम व विद्युत विभाग के अधिकारियों से बैठक करेंगे। अधिकारियों ने बात नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जो भी योजना लागू करती हैं, उसका ट्रायल हमारे जनपद से ही कर रही है, जिससे पता चल सके कि किस योजना का विरोध हो रहा है। वह भर्ती का विरोध नहीं, सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं। अग्निवीर भर्ती में एक दिन में सैकड़ों अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है और मात्र आठ से दस अभ्यर्थियों को पास किया जा रहा है। सरकार एमएसपी आदि मुद्दों पर किसानों से वार्ता नहीं कर रही हैं। सरकार खाप पंचायत सहित आजादी का इतिहास बदलना चाहती है। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में माफी मांगी, उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। बत्तीसा खाप के चौधरी शोकेंद्र चौधरी ने संगठन की शक्ति बढ़ाने पर बल दिया। 

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

बालियान खाप के हरसोली थांबेदार चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानों को बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाया जाए। पंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, एनसीआर अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनिया सैनी, प्रदेश सचिव चांदवीर फौजी आदि ने संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता बलजोर सिंह व संचालन सोनू बालियान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed