{"_id":"65de53b0bbf4f2e01c00276b","slug":"rajya-sabha-elections-rld-succeeded-in-proving-unity-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-117740-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एकजुटता साबित करने में कामयाब रहा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एकजुटता साबित करने में कामयाब रहा रालोद
Wed, 28 Feb 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में राज्यसभा के मतदान के दौरान रालोद विधायक स्रोत रालोद
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एनडीए के साथ गठबंधन की विधिवत घोषणा से पहले रालोद विधायकों ने राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान किया। रालोद अपनी एकजुटता साबित करने में कामयाब रहा।
प्रदेश की 10वीं राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को लखनऊ में मतदान हुआ। एनडीए में शामिल होने से पहले राज्यसभा चुनाव रालोद के लिए बड़ा इम्तिहान माना जा रहा था। मंगलवार को बुढ़ाना से विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, खतौली विधायक मदन भैया, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, छपरौली विधायक अजय कुमार, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से विधायक अशरफ अली खान और सादाबाद से विधायक गुड्डू चौधरी ने मतदान किया। इससे पहले रालोद विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। भाजपा के पक्ष में मतदान को लेकर सियासी चर्चाएं चल रही थीं। गठबंधन के एलान से पहले रालोद एकजुट नजर आया है।
सीटों को लेकर अभी भी असमंजस
भाजपा और रालोद के बीच जल्द ही गठबंधन का एलान होगा। रालोद के हिस्से की सीटों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बागपत और बिजनौर सीट को रालोद के खाते में माना जा रहा है। राज्यसभा सीट दिए जाने की बात जरूर चली थी, लेकिन अभी तक सीट नहीं मिली, जिससे उम्मीद है कि रालोद को एक लोकसभा सीट दी जा सकती है।