फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raju Saini wins in five km race competition

पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता में राजू सैनी ने बाजी मारी

Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raju Saini wins in five km race competition
6-जानसठ के गांव भलेड़ी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का उदघाटन करते पूर्व प्रधान। - फोटो : KHATAULI
पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता में राजू सैनी ने बाजी मारी
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलेड़ी में सैनी महापंचायत संगठन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर की दौड़ जीतकर फलावदा के राजू सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को गांव भलेड़ी में सैनी महापंचायत संगठन द्वारा युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जंधेड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान धीर सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई युवाओं ने भाग लिया। पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान फलावदा के राजू सैनी, द्वितीय स्थान पर दीपक काकड़ा, तृतीय स्थान पर मोहित बेहड़ा रहे। 1600 मीटर की दौड़ में संजीव मखियाली, 400 मीटर की दौड़ में लुकमान काकड़ा व 100 मीटर की दौड़ में वैभव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान धीर सिंह प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगिता कराने से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा उनकी खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के आयोजक सोनू मूंछ ने बताया कि दौड़ कराने का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखने और आर्मी और यूपी पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ की तैयारियां के लिए हमेशा तत्पर युवा रह सकें। कार्यक्रम के आयोजन में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, जतिन, अजीत सैनी, राहुल, अरविंद, विकास, बबलू प्रजापति, अरविंद सैनी, जैकी, हिमांशु, गगन, राजेंद्र, प्रदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed