फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raju Ahlawat reached the party office with the convoy

काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे राजू अहलावत

Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raju Ahlawat reached the party office with the convoy
मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह में मौजूद केद्रीय मंत्री,विधायक व जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे राजू अहलावत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पार्टी का नारा है। राजू अहलावत के भाकियू छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उनके स्वागत में गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबोधित किया।
भाजपा कार्यालय पर कई दलों के नेेता पार्टी में शामिल हुए। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेने वाले भाकियू नेता राजू अहलावत भी खतौली से बड़े काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, जिनका रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, सब एक दूसरे के प्रति स्नेह रखते हैं। भाजपा सभी जातियों व धर्मों की पार्टी है। हम सभी मिलकर 2022 में पुन: भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान का भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर प्रथम नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिले के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, मेरी आवाज सुनो एनजीओ के जिलाध्यक्ष एवं अपना दल (एस) के जिला सचिव कुलदीप त्यागी भी भाजपा परिवार में शामिल हुए। वहीं, भाकियू से भाजपा में शामिल हुए राजू अहलावत ने कहा कि मैं भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों व मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से प्रभावित होकर शामिल हुआ हूं। मौके पर खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम गौतम, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुशपुरी जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, राजीव सिंह गुर्जर, साधना सिंघल, रेणु गर्ग, प्रवीण शर्मा, कार्तिक काकरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed