फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajpur chauraha will be known as Raja Mihirbhoj

राजा मिहिरभोज के नाम से जाना जाएगा राजपुर चौराहा

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rajpur chauraha will be known as Raja Mihirbhoj
राजा मिहिरभोज के नाम से जाना जाएगा राजपुर चौराहा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। शाखा कुशवाहा चौबीसी की जौला गांव की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजपुर गढ़ी गांव के चौराहे को राजा मिहिरभोज प्रतिहार के नाम से जाना जाएगा। चौराहे पर इसी नाम से बोर्ड भी लगाया जाएगा।

गांव जौला में शाखा कुशवाहा चौबीसी के बाबा करण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बाबा ठा. करण सिंह ने कहा कि हमारे देश में राजपूतों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। कुशवाहा चौबीसी के पूर्व अध्यक्ष ठा. घासीराम ने कहा कि राजपूत देश की आन-बान-शान पर मिटते आए हैं। इनके सम्मान को कोई ठेस नहीं लगने दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के गांव राजपुर के चौराहे को ठा. मिहिर भोज प्रतिहार का नाम देने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि चौराहे पर ठा. मिहिर भोज प्रतिहार चौराहे के नाम का बोर्ड भी लगाया जाएगा। कुशवाहा चौबीसी के बाबा ने बताया कि 10 अक्तूबर को राजपुर-छाजपुर चौराहे के पास कुशवाहा चौबीसी की पंचायत का आयोजन भी किया जाएगा। इस पंचायत में संगठन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर कुशवाहा चौबीसी के युवा विपिन कुमार, आदेश, रविप्रताप, हिमांशु, दिपेश, अनिरुद्ध सिंह, गौतम सिंह, उत्तम सिंह और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed