फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajpal Baliyan won with the most votes

राजपाल बालियान सबसे ज्यादा वोटों से जीते

Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rajpal Baliyan won with the most votes
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान सबसे ज्यादा वोटों से जीते और चरथावल के पंकज मलिक ने सबसे कम वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधानसभा सीट पर रालोद के राजपाल बालियान ने जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के उमेश मलिक को 28 हजार 310 मतो से हराया। बालियान को 131093 और उमेश मलिक को 102783 मत मिले। दूसरी बड़ी जीत मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान की 27 हजार 380 मतो से रही। चंदन को एक लाख 7421 मत मिले और भाजपा के प्रशांत गुर्जर को 80 हजार 41 मत मिले। तीसरे नंबर की जीत शहर सीट पर भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल की 18694 मतों से रही। कपिलदेव को 111794 और रालोद के सौरभ स्वरूप को 93100 मत मिले। खतौली में भाजपा के विक्रम सैनी 16 हजार 351 मतों से जीते। विक्रम सैनी को एक लाख 657 मत मिले। रालोद के राजपाल सैनी को 84 हजार 306 मत मिले। पुरकाजी में रालोद के अनिल कुमार 6432 मतों से जीते। अनिल को 92572 और भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को 86 हजार 140 मत मिले। चरथावल में सबसे कम अंतर पर जीत हुई। सपा के पंकज मलिक यहां 5334 मतों से जीते। पंकज को 97363 और भाजपा की सपना कश्यप को 92029 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed