{"_id":"573f59274f1c1bda6aac7375","slug":"rajpal-again-did-not-get-a-chance-to-hrisipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल, ऋषिपाल को दोबारा नहीं मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल, ऋषिपाल को दोबारा नहीं मिला मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले के दो बसपा नेताओं राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी और विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल गौतम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी सूची में दोनों में से किसी को भी दोबारा चांस नहीं दिया है। इससे जिले में बसपा के अब दो जनप्रतिनिधि कम हो जाएंगे।
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को पार्टी के राज्यसभा और विधान परिषद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें सहारनपुर मंडल से इस बार किसी को भी शामिल नहीं किया गया है। जिले के दो जनप्रतिनिधियों का इस बार कार्यकाल पूरा हुआ है। इनमें राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी और एमएलसी ऋषिपाल गौतम का नाम शामिल हैं। इस बार भी ये दोनो नेता उम्मीद लगाए बैठे थे। बसपा की सूची जैसे ही जारी हुई दोनों नेताओं को झटका लगा है।
बसपा का जिले में अब प्रतिनिधित्व भी घट जाएगा। जिले में इस समय बसपा का एक सांसद, तीन विधायक और एमएलसी हैं। कार्यकाल पूरा होने से अब सांसद और एमएलसी कम हो जाएंगे।