{"_id":"62b8af8eb9be772979048519","slug":"rajneesh-died-of-suffocation-not-poison-brother-in-custody-muzaffarnagar-news-mrt594548325","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से नही, दम घुटने से हुई थी रजनीश की मौत, भाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से नही, दम घुटने से हुई थी रजनीश की मौत, भाई हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी रजनीश की मौत जहर से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम में यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने समझौता वार्ता कर रहे मृतक के भाई को हिरासत में ले लिया। गांव खेड़की निवासी रजनीश का गत बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर अपने भाई व पिता से विवाद हो गया था।
जिसमें मारपीट के बाद हालत बिगड़ जाने पर उपचार के लिए रजनीश को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर मृतक की पत्नी ने पुरकाजी थाने पर तहरीर देकर मृतक के भाई व उसकी पत्नी और माता व पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से ना लेकर मृतक की पत्नी को थाने से टरका कर वापस भेज दिया था। तब सूचना देने पर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने देर रात्री गांव खेड़की पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है
रविवार को गांव खेड़की में दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही थी। यह जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के आरोपी भाई संजीव को थाने ले आई। इसके बाद ग्राम प्रधान सोमपाल के साथ थाने पहुंचे दर्जनों लोगों ने संजीव को छोड़ने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि रजनीश की मौत जहर से नहीं दम घुटने से हुई है। दोनों भाईयों में मारपीट हुई थी। मृतक के चोट भी लगी थी और वह कीचड़ में गिर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।