फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajnath Singh's rally

मोदी ने दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया : राजनाथ   

Wed, 08 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh's rally
चरथावल में रैली को संबोधित कतरे गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी के बदौलत हीे देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। यूपी की जनता भारत की दशा और दिशा तय करती है। आजाद भारत के इतिहास में मुल्क का मस्तक पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, यदि कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है। सपा और कांग्रेस कमजोर बैसाखी के सहारे सत्ता हथियाना चाहती है।      
विज्ञापन


बिरालसी गांव में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी विजय कश्यप के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि यदि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला कोई देश है तो पाकिस्तान है। आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता, आतंकवाद आतंकवाद होता है। वहां जाकर पाकिस्तान को बेनकाब किया। आतंकी घटना पर खुद पीएम ने मीटिंग बुलाकर आतंकी ठिकाने बर्बाद करने का निर्णय लिया। भारत के जवानों ने पाकिस्तान की सरहद में जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हथियाना चाहते है। साढ़े चार साल बाद कहते हैं कि भाई और भतीजा उन्हें काम करने नहीं देते। बाप, चाचा पर दोष मढ़ रहे हैं, जबकि पूरे परिवार को लालबत्ती चाहिए। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए जनता से सवाल किया कि आदमी जब कमजोर होता है, तो उसे मजबूत बैसाखी लगानी चाहिए या कमजोर। भीड़ से जवाब आया मजबूत, लेकिन कांग्रेस और सपा दोनों कमजोर बैसाखी पर सवार हैं। राहुल पर कटाक्ष करते कहा कि तीन महीने पहले कहा था कि यदि मोदी के खिलाफ बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा। जमकर जहर उगल रहे हैं, लेकिन हवा तक नहीं चली। रात जरूर हल्का भूकंप आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले केे मंत्री संजीव बालियान का सरकार में महत्वपूर्ण योगदान है। राजनाथ ने बिजली को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। ग्रेजुएशन करने वाली बेटियों को मुफ्त शिक्षा और कक्षा 12 तक के छात्रों को मुफ्त और इंटर में 50 फीसदी अंक पाने वाले को मुफ्त ग्रेजुएशन पढ़ाई कराने का वादा किया। कहा कि श्रेणी-तीन और चार की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया जाएगा। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रत्याशी विजय कश्यप ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व एमएलए अशोक कंसल, रैली संयोजक अक्षय पुंडीर, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, संजय धीमान, युवा नेता राहुल पुंडीर, प्रवीण राणा, अनुज त्यागी, अजय वर्मा, सुशील त्यागी, जितार्थ त्यागी मौजूद रहे। संचालन विजेंद्र पाल ने किया।

नोटबंदी का फैसला राष्ट्रहित में लिया
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के समर्थन में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए राजनाथ सिंह ने सबसे पहले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत को किसान नेता बताते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। नोटबंदी को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है। नोटबंदी से समानांतर चलने वाले काले धन का सफाया हो गया।

नोटबंदी से आतंकवादियों को भी पसीना छूट गया। प्रदेश की सपा सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश का नहीं एक परिवार का विकास हुआ है। उनकी सरकार आई तो बटन खोलकर चलने वाले अपराधियों की खाट खड़ी कर दी जाएगी। कांग्रेस को निशाना बनाते हुुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने खाट पकड़ ली और अब पंचर वाली साइकिल पर बैठकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं। राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने लोगों को 2013 के दंगे की याद दिलाई। संकट की उस घड़ी में कौन आपके बीच रहा, यह सोचकर मतदान का फैसला लेना।


प्रत्याशी उमेश मलिक ने भी दंगों की याद दिलाते हुए उनके बीच में रहकर कार्य करने की बात याद दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी ने केन्द्रीय गृहमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी, ठाकुर रामनाथ सिंह, ठाकुर घासीराम, अशोक कंसल, अरुण वशिष्ठ आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन विनीत कात्यान ने किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed