फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain water entered the houses in Paroli village

परोली गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain water entered the houses in Paroli village
परोली गांव में बारिश का गंदा पानी घरों में घुसने पर प्रदर्शन कर रोष जताते ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण परोली गांव में गंदा पानी कई घरों में घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने गांव के तालाब पर अतिक्रमण कर लिया है। जिस कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों के अंतराल के बाद देवबंद क्षेत्र में कहीं भारी तो कहीं हलकी बारिश दिनभर होती रही। बारिश से टूटी सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें बढ़ गई। परोली गांव में तो तालाब पर अतिक्रमण होने के चलते बारिश का करीब एक से डेढ़ फुट गंदा पानी ग्रामीण किशन, इंदर, यशपाल, बलदेवा आदि के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

इसके विरोध में ग्रामीणों ने भाकियू (तोमर) के जिला सचिव हाजी अब्बास के नेतृत्व में गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब में मिट्टी व कूड़ी आदि डालकर उस पर कब्जा कर लिया है। जिस कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। थोड़ी सी बरसात होते ही पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने प्रशासन से तालाब का अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में लोकेश, सिताब, अमर सिंह, बाबूराम, जयपाल, बलदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed