फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain relief after heavy heat

भीषण गर्मी के बाद बारिश से मिली राहत, उसम ने निकाला दम  

Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rain relief after heavy heat
मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच गुजरती युवती। - फोटो : अमर उजाला
बीते चार दिन से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को बारिश से कुछ समय के लिए राहत मिली। बारिश के कुछ देर बाद ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। उमस के चलते लोग पसीने में तर दिखाई दिए। आकाश में पूरे दिन बादल छाये रहे, लेकिन गर्मी भी बनी रही।    
विज्ञापन

   
गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे उस समय राहत मिली जब आकाश में छाये बादल बरसने लगे। चार दिन से लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान थे, बारिश से उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिलती नजर आई। लगभग एक घंटा तक चली बारिश से मौसम कुछ ठंडा हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से आम जनता बेहाल नजर आई। गर्मी के कारण लोग पसीने से तर नजर आये। बारिश के बाद कुछ देर के लिए शहर में चौतरफा पानी नजर आया। एक घंटे में ही वर्षा 21 मिमी रिकार्ड की गई। बारिश के बाद भी दिन भर आकाश में बादल छाये रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मीरापुर  क्षेत्र में इस सीजन में वर्षा न होने से लोग भीषण गर्मी झेलने के लिये मजबूर हैं। वहीं गन्ना उत्पादक किसान वर्षा न होने के कारण खेतों में किसी तरह अपनी फसल को बचा रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज हवाओं के साथ आकाश में काले बादल उमड़ कर आए, लेकिन बिना बरसे ही उतर गये। वर्षा न होने से लोग बिजली के सहारे जीवन काटने को मजबूर हैं।

शहर में जगह-जगह पानी भरा       
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भर गया। नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर पानी भरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से जहां परेशानी हुई, वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद कुछ घंटों के लिए लोगों के रास्ते बंद हो गये।        


सड़कों पर कीचड़ से परेशान हुए लोग       
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद जब सड़कों से पानी हटा तो कीचड़ के हालात बन गये। शहर के सभी मुख्य मार्गों से आम जनता का आवागमन मुश्किल हो गया। कीचड़ से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालो की हालत इतनी खराब रही कि उनका पानी और गंदगी सड़क पर आ गई।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed