{"_id":"64199bf14a4118f77209aa48","slug":"rain-on-dilapidated-roads-increased-peoples-problems-muzaffarnagar-news-c-14-1-162499-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खस्ताहाल सड़कों पर बरसात ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खस्ताहाल सड़कों पर बरसात ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन
चरथावल में थानाभवन मुख्य मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास बारिश के पानी में गुजरते लोग
थानाभवन मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदे पानी से निकलने को मजबूर है छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बारिश में खस्ताहाल सड़कों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग पर कई जगह गड्ढों में जलभराव और कीचड़ में निकलना दूभर रहा। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ भरने से ग्रामीण परेशान रहे। स्कूल कॉलेज को छात्र-छात्राओं को गंदे पानी और कीचड़ में निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
चरथावल-थानाभवन मार्ग क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। मगर, चरथावल और नंगला राई के बीच सड़कों पर बेशुमार गड्ढे परेशानी के सबब बनते हैं। यहां चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज है। कई गांवों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है। मगर, बारिश में लकड़ी मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। गंदे पानी में गिरने के कारण दुपहिया वाहन चालक चोटिल होते है। छात्र-छात्राओं का स्कूलों आना जाना मुश्किल हो गया है।
छात्र विकास कुमार, अरविंद पुंडीर, छात्रा अपेक्षा त्यागी और बबीता आदि का कहना है कि मुख्य मार्गों की दुर्दशा पर विभाग को ध्यान देना चाहिए। चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग से दर्जन भर से ज्यादा इंटर और डिग्री कॉलेज पड़ते है। हजारों छात्र-छात्राओं को मुश्किल उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
दधेडू में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी
चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दधेडू खुर्द और दधेडू कलां गांवों में सड़क अरसे से खस्ता हालत में है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। आवश्यक कार्यों के लिए 50 से ज्यादा गांवों के बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय जाते है। जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
कई गांवों के संपर्क मार्ग की दुर्दशा
डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के लिए मिट्टी ले जाने वाले वाहनों ने गांव आखलौर खेड़ी, जटनंगला और कसियारा मार्ग की हालत खस्ता कर दी है। तीन दिनों से बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ भरने से ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल झेलनी पड़ रही है। किसान राजवीर सिंह आखलौर, नरेंद्र सैनी, हरपाल सिंह आदि ने प्रशासन से टूटे संपर्क मार्गों को ठीक कराने की गुहार लगाई है।
थानाभवन मुख्य मार्ग के प्रस्ताव को शासन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। लखनऊ में 25 मार्च को योजना भवन में ईएफसी (इकॉनमिक फाइनेंस कमेटी) की बैठक है। इस सड़क का प्रस्ताव वहीं लंबित है। पूरी उम्मीद में इस सड़क के चौड़ीकरण की अनुमति मिलेगी। सड़क पर गड्ढों को प्राथमिकता पर भरवाया जाएगा। - नीरज सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-एक