फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain gave relief from heat, power supply disrupted

Muzaffarnagar News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 21 Jun 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rain gave relief from heat, power supply disrupted
मुजफ्फरनगर। मानसून की पहली दस्तक से लोगों को राहत मिली। रात में तेज हवा से बिजली लाइन में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश और कई जगह बूंदाबांदी हुई। जिले में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर तक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बृस्पतिवार का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात तेज हवा के साथ ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। कई क्षेत्रों में तेज हवा से बिजली लाइन में फाल्ट आ गए। कई जगह रात में आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खतौली, शाहपुर, सिसौली समेत अन्य क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। शहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर दो बजे तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

तेज हवा से विद्युत पोल गिरे, तार भी टूटे
मुजफ्फरनगर। बुधवार रात तेज हवा से जिले में 50 से अधिक विद्युत पोल टूटकर गिर गए और कई जगह तार टूटने से पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। बताया गया है कि 100 से अधिक स्थानों पर तार टूटकर गिर गए। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी अधिकारी रात में तब तक जागते रहे जब तक आपूर्ति बहाल नही कर दी गई। शहरी क्षेत्र में कुछ घंटे बाद ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में जिन स्थानों पर रात में काम नहीं हो सका, बृहस्पतिवार को दिन में लाइन ठीक कर दी गई। पूरे जिले में आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली में बारिश से जलभराव
खतौली। नगर एवं आसपास क्षेत्र में हुई वर्षा से तापमान कम होने पर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। जीटी रोड, नगर पालिका रोड, बिद्दीबाड़ा में जलभराव हो गया। करीब एक घंटा बाद बारिश बंद होने पर लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजार में चहल पहल हो गई। वहीं बारिश के चलते कई बार विद्युत फाल्ट हुए, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। एसडीओ टाउन साहब सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed